Mukhyamantri Work From Home Yojana 2026: राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना उन महिलाओं के लिए बड़ी राहत लेकर आई है जो पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण बाहर जाकर नौकरी नहीं कर पातीं है। इस योजना के तहत 8वीं, 10वीं और 12वीं पास महिलाओं को घर से ही काम करने का मौका दिया जा रहा है। खास बात यह है कि इस बार 4525 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और चयनित महिलाओं को हर महीने ₹17500 तक की सैलरी मिल सकती है।
इससे महिलाएं अपने घर की देखभाल के साथ-साथ अपनी आर्थिक स्थिति भी मजबूत बना सकती हैं। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को डिजिटल माध्यम से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है ताकि वे आत्मविश्वास के साथ अपने जीवन में आगे बढ़ सकें। इच्छुक महिलाएं 25 फरवरी 2026 तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकती हैं और इस रोजगार से जुड़कर नियमित आय का साधन बना सकती हैं।
योजना का लाभ, कार्य, सैलरी और अंतिम तिथि
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के अंतर्गत महिलाओं को डाटा एंट्री, ऑनलाइन सपोर्ट, कंटेंट संबंधित कार्य और अन्य डिजिटल सेवाओं से जुड़े काम दिए जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को घर बैठे कार्य करने की सुविधा मिलेगी जिससे परिवार और काम के बीच संतुलन बना रहेगा। सरकार द्वारा तय मानकों के अनुसार महिलाओं को उनके अनुभव और योग्यता के आधार पर काम सौंपा जाएगा।
इस योजना का सबसे बड़ा लाभ यह है कि महिलाओं को बाहर जाकर नौकरी करने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जाएगा ताकि वे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आसानी से काम कर सकें। चयनित महिलाओं को हर महीने ₹15000 से ₹17500 तक की सैलरी प्रदान की जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है, इसलिए इच्छुक अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन पूरा करना जरूरी है।
Mukhyamantri Work From Home Yojana 2026 Overview
| आर्टिकल का नाम | Mukhyamantri Work From Home Yojana 2026 |
| राज्य | राजस्थान |
| शुरू किया गया | राजस्थान सरकार |
| विभाग | महिला सशक्तिकरण विभाग |
| लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
| उद्देश्य | घर से रोजगार उपलब्ध कराना |
| कुल पद | 4525 |
| सैलरी | ₹15000 – ₹17500 प्रतिमाह |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://mahilawfh.rajasthan.gov.in/ |
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए पात्रता
- आवेदन करने वाली महिला राजस्थान की मूल निवासी होनी चाहिए और उसके पास राज्य का वैध निवास प्रमाण होना आवश्यक है।
- महिला की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है, जिससे वयस्क महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकें।
- 8वीं, 10वीं या 12वीं पास महिलाएं आवेदन कर सकती हैं, साथ ही कंप्यूटर या डिजिटल कार्य का सामान्य ज्ञान होना बेहतर माना जाएगा।
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाएं, जिनके पास स्थायी रोजगार नहीं है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।
- विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता और घरेलू हिंसा से प्रभावित महिलाओं को विशेष वरीयता दी जाएगी ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।
- शारीरिक रूप से दिव्यांग महिलाएं भी इस योजना के तहत पात्र मानी जाएंगी, बशर्ते वे घर से कार्य करने में सक्षम हों।
- आवेदक महिला में जिम्मेदारी से कार्य पूरा करने और ऑनलाइन माध्यम से जुड़े रहने की क्षमता होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- जन आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाता विवरण
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- कार्य अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो)
- SSO आईडी
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए आवेदन कैसे करे?
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले अभ्यर्थी को आधिकारिक पोर्टल पर जाना है। वेबसाइट के होमपेज पर पहुंचने के बाद रजिस्ट्रेशन या ऑनबोर्डिंग विकल्प को चयन करना है। इसके बाद नया पंजीकरण शुरू करना है और अपना नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसी जरूरी जानकारी भरना है। आगे बढ़ते हुए शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव से जुड़ी जानकारी सावधानी से दर्ज करना है। सभी विवरण सही भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करना है, जिसमें आधार कार्ड, जन आधार कार्ड और शैक्षणिक प्रमाण पत्र शामिल होते हैं।
इसके बाद भरे गए फॉर्म की एक बार जांच करना है ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे। सारी जानकारी संतुष्ट होने पर आवेदन फॉर्म सबमिट करना है। सफल पंजीकरण के बाद प्राप्त लॉगिन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल में लॉगिन करना है। लॉगिन करने के बाद उपलब्ध कार्यों की सूची देखना है और अपनी योग्यता के अनुसार कार्य का चयन करना है। आवेदन स्वीकृत होने पर घर बैठे कार्य शुरू करना है और निर्धारित मानदेय प्राप्त करना है।